इम्पोर्ट DDP और DDU
वैश्विक व्यापार के साथ शुल्क, कर और अनुपालन की चुनौतियाँ भी आती हैं। Skynet में हम आपकी ज़रूरत के अनुसार समाधान देकर इम्पोर्ट को आसान बनाते हैं।
ओवरव्यू
इस सेवा के बारे में
कस्टम्स क्लीयरेंस, दस्तावेज़ीकरण और नियामक अनुपालन में अपनी विशेषज्ञता के साथ, हम भारत में कच्चा माल, तैयार सामान या ई-कॉमर्स पार्सल इम्पोर्ट करने वाले बिज़नेस को एंड-टू-एंड सहायता देते हैं। चाहे आप गंतव्य पर शुल्क ख़ुद चुकाना चाहें (DDU) या चाहें कि शुल्क और कर समेत सब कुछ हम संभालें (DDP), Skynet आपके बिज़नेस की ज़रूरत के अनुसार पूरा लचीलापन सुनिश्चित करता है।
DDU और DDP इम्पोर्ट के लिए Skynet क्यों चुनें?
- ग्लोबल पहुँच180 से ज़्यादा देशों से सहज इम्पोर्ट।
- विशेषज्ञ मार्गदर्शनआपके शिपमेंट के लिए सही मॉडल (DDU या DDP) चुनने में समर्पित सहायता।
- समय की बचतकस्टम्स का पहले से प्रबंधन करके कम से कम देरी।
- बिज़नेस के अनुरूप समाधानलागत घटाने और कुशलता बढ़ाने वाली इम्पोर्ट रणनीतियाँ।
Skynet में हम अंतरराष्ट्रीय इम्पोर्ट की जटिलताओं को एक सरल, भरोसेमंद और पारदर्शी प्रक्रिया में बदल देते हैं। चाहे आप बिज़नेस के लिए इम्पोर्ट कर रहे हों या निजी इस्तेमाल के लिए, हमारे DDU और DDP इम्पोर्ट समाधान यह पक्का करते हैं कि आपका सामान समय पर और पूरे इत्मीनान के साथ पहुँचे।
हम क्या देते हैं
क्या-क्या शामिल है
लचीले इम्पोर्ट विकल्प DDU (ग्राहक गंतव्य पर शुल्क चुकाता है) और DDP (शुल्क पहले से चुकाई गई ऑल-इन्क्लूसिव डिलीवरी) में से चुनने की सुविधा।
कस्टम्स क्लीयरेंस की विशेषज्ञता दस्तावेज़ों, टैरिफ़ और नियामक प्रक्रियाओं का झंझट-मुक्त प्रबंधन।
एंड-टू-एंड विज़िबिलिटी हर इम्पोर्ट शिपमेंट के लिए रियल-टाइम ट्रैकिंग और समय पर अपडेट।
लागत में पारदर्शिता कोई छिपा हुआ शुल्क नहीं — फ़्रेट, शुल्क और हैंडलिंग लागत का साफ़ ब्योरा*।
हर उद्योग के लिए कवरेज ई-कॉमर्स, रिटेल, मैन्युफ़ैक्चरिंग और बल्क इम्पोर्ट के लिए समाधान।
सुरक्षित हैंडलिंग संवेदनशील और ऊँची क़ीमत वाले शिपमेंट की सावधानी से देखरेख।
FAQ
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
शुरू करने के लिए तैयार हैं?
अपनी लॉजिस्टिक्स ज़रूरतों पर बात करने के लिए हमारी टीम से संपर्क करें।

